Breaking

Your Ads Here

Friday, October 10, 2025

तमंचे के बल पर लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार



-एक लुटेरे से पुलिस की हुई मुठभेड़, 8 अक्टूबर को हुई थी घटना

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। थाना परतापुर पुलिस ने लूट की घटना करने वाले 03 लुटेरे को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जिसमें 01 अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके कब्जे से तमन्चे मय जिन्दा, खोखा कारतूस, लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक, लूटा गया मोबाइल व नगदी बरामद की गई।

थाना परतापुर के प्रभारी निरीक्षक सतवीर सिंह ने बताया कि रात्रि में पुलिस द्वारा महरौली बम्बे पर चेकिंग की जा रही थी, उसी दौरान एक बाइक पर सवार 03 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें रुकने का इशारा किया तो नहीं रुके। पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, महरौली बम्बे की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान प्रिंस पुत्र भीम निवासी चौहानपुरी थाना टीपीनगर के रूप में हुई। दो अन्य साथी विकास पुत्र तिलक चंद निवासी विकास नगर एवं आशु पुत्र अशोक कुमार निवासी शिवपुरम थाना टीपीनगर को घेरकर गिरफ्तार किया गया।

27 हजार रुपये व मोबाइल की हुई थी लूट

गौरतलब है कि 08 अक्टूबर को महरौली बाग के पास शहजाद पुत्र इस्तेयाक निवासी ग्राम सैदपुर थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद से बाइक पर सवार 3 अज्ञात बदमाशों द्वारा तमंचा दिखाकर जेब में रखे 27 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया था। जिसका मुकदमा थाने में पंजीकृत कराया गया था।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here