-16/17 जून की रात्रि में 05 आरोपियों ने कर दिया था जुनैद का मर्डर
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। थाना नौचन्दी पुलिस व स्वॉट टीम नगर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना में वांछित 25 हजारी को गिरफ्तार कर लिया। ईनामी से पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कब्जे से तमन्चा मय खोखा/जिन्दा कारतूस व हत्या की घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई।
थाना नौचंदी के प्रभारी निरीक्षक ईलम सिंह ने बताया कि 16/17 जून की रात्रि में 05 व्यक्तियों द्वारा मिलकर युग हॉस्पिटल हापुड़ अड्डे के पास जुनैद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और मौके से फरार हो गए थे। घटना के सम्बन्ध में वादी मोहम्मद इशहाक पुत्र मोहम्मद इस्माईल निवासी इस्लामाबाद की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मुकदमें के चार आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। फरार एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गइर। सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गयी, किन्तु सुहैली उर्फ सुहैल निरन्तर फरार चल रहा था। हत्या जैसे जघन्य अपराध में लगातार फरार चलने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सुहैल की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
पुलिस पर आरोपी ने कर दिया फायर
देर रात थाना नौचन्दी व स्वॉट टीम नगर की संयुक्त टीम नौचन्दी ग्राउण्ड में चेकिंग कर रही थी। गाँधी आश्रम चौराहे की ओर से स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया, जिसको पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया, जिसके द्वारा पुलिस वालों को देख स्कूटी तेजी से दौड़ाकर भागने का प्रयास करने लगा।
पुलिस वालों से अपने आपको घिरता देख भागते समय आरोपी ने पुलिस वालों पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।
No comments:
Post a Comment