Breaking

Your Ads Here

Friday, October 3, 2025

इंजीनियरिंग छात्रों ने कला के रंगों से दिया सामाजिक संदेश


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय कला एवं सांस्कृतिक महोत्सव रंगोत्सव 2025 का भव्य आगाज़ हुआ।

समारोह का शुभारंभ चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, निदेशक डॉ. बृजेश सिंह, कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. हनी तोमर, डीन एकेडमिक्स डॉ. संजीव सिंह, विशी खत्री व प्रियंका शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। ग्रेफाइट आर्ट लैंड क्लब के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन की प्रतियोगिताओं में कैलीग्राफी, ब्लाइंड आर्ट, टैटू पेंटिंग, मेंहदी, बोतल पेंटिंग, कलर हंट और चित्रयात्रा पेंटिंग विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। एमआईईटी के इंजीनियरिंग छात्रों ने साबित किया कि रचनात्मकता केवल मशीनों तक सीमित नहीं, बल्कि रंगों और विचारों से भी समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here