-श्री वेंक्टेश्वरा विवि में किया गया एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन
नित्य संदेश ब्यूरो
गजरौला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय, संस्थान एवं विम्स मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में रोल ऑफ मेडिकल प्रोफेशनल्स ईन रोड सेफ्टी अवेयरनेस ईन इण्डिया विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग करते हुए देश के विख्यात आर्थो सर्जन पद्मश्री डॉ. बीकेएस संजय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं सड़क सुरक्षा को जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं है, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक, विशेष रूप मेडिकल प्रोफेशनल्स का इसमें सबसे अहम रोल है। किसी भी सड़क दुर्घटना होने पर पहला एक घंटा सबसे अहम होता है, जिसमें पीड़ित को प्राथमिक उपचार से लेकर हायर सेंटर तक लाने एवं वहां पर त्वरित एडवांस उपचार उसकी जान बचाने में सबसे अहम रोल अदा करता है। प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि देश के सभी जिम्मेदार नागरिक विशेष रूप से युवा यातायात नियमों का पालन करें, नशे में गाड़ी चलाने से बचे, सुरक्षित दूरी बनाए रखे, आदि नियमों के पालन से हम प्रतिवर्ष लाखों लोगों की जान बचा सकते हैं।
इस अवसर पर डीन मेडिकल डॉ. संजीव एच भट्, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश मेहता, डॉ. सुप्रीति भटनागर, डॉ. बीएस त्यागी, डॉ. साची अहलावत, डॉ. दीपाली गुप्ता, डॉ. सचिन टूटू, डॉ. अल्ताफ, डॉ. रूचि मान, डॉ. हरिओम शर्मा, डॉ. सोनिया रावत, मेरठ परिसर से डॉ. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एनॉटमी की एसोसिऐट प्रोफेसर डॉ. सुप्रीति भटनागार ने किया।
No comments:
Post a Comment