रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। मां कात्यानी देवी मंदिर से श्री दुर्गा जागरण मण्डल के तत्वाधान में विशाल श्री दुर्गा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।
जिसका उद्घाटन चेयरमैन हिटलर ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित करके किया वही पूर्व अध्यक्ष अमित मोहन गुप्ता संयुक्त व्यापार मण्डल, संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी, विनय चौधरी,आदेश गर्ग,कमल किशोर शर्मा,सुधीर गर्ग,गौरव गर्ग पोपट, सचिन अग्रवाल भाजपा नेता, देवेंद्र कंसल,अनिल कंसल, निखिल अग्रवाल, टिंकू वर्मा, शंकी शर्मा, डॉ अमित वर्मा विक्की त्यागी, गणमान्य लोगों ने माता का तिलक कर मन्नते मांगी शोभायात्रा माता कात्यायनी देवी मंदिर से शुरू होकर गंधार दरवाजा, भगतसिंह चौक, मुख्य बाजार, मवाना बस स्टैंड, किठौर बस स्टैंड होती हुई मंदिर पर विशाल हुई जिसमें गणेश जी, सरस्वती लक्ष्मी, महागौरी, राम दरबार, कीर्तन ,शिव पार्वती, भरत माता, गोपेश्वर नाथ, खाटू श्याम दरबार, राधा कृष्ण, नंदी की झांकियां शामिल रही वही बैंड बाजो पर धार्मिक भजन गाते हुए आगे आगे चल रहे थे डीजे पर नृत्य करते कलाकार भजन गाते कलाकार माता की एक एक भेंट गा रहे थे
नगर में जगह जगह पर स्वागत द्वार और नगरवासी पुष्प वर्षा कर स्वागत कर रहे थे ढोल नगाड़ों और शहनाई की मधुर आवाज से माता का श्रंगार किया गया साथ ही श्री दुर्गा शोभायात्रा में सहयोग करने वाले समाजसेवी, भाग लेने वाले कलाकारों आदि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया वहीं अंत में माता कात्यायनी का भव्य पूजन स्तुति आरती की गई यात्रा में पुलिस प्रशासन का भारी मात्रा में भरपूर सहयोग मिला जिसके लिए पदाधिकारी ने प्रशासन एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया
इस अवसर पर कृष्ण गोपाल शर्मा, रामनारायण शर्मा, संजय शर्मा विष्णु अवतार रूहेला,विनोद सैन, पंडित प्रमोद शर्मा, मदन गुर्जर, मा कटार सिंह नागर, कुलदीप त्यागी,पवन त्यागी,दिनेश सैनी, प्रवीण कश्यप, आदि उपस्थित रहे
No comments:
Post a Comment