Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 1, 2025

धूमधाम से निकाली गई मां दुर्गा की 51वीं भव्य शोभायात्रा


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा।नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष महानवमी के शुभ अवसर पर बुधवार को बहसूमा में बैंड बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ मां दुर्गा की 51 वीं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 

शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बन रहा था। मंदिर परिसर में विधि विधान से मंदिर के पुजारी ने पूजा अर्चना कराई। पूजन के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।भव्य शोभायात्रा शिव दुर्गा मंदिर से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए मध्य रात्रि को मंदिर लौटकर यात्रा का समापन हुआ। यह शोभायात्रा नगर के मंगल बाजार, सड़क वाला, चैनपुरा और छिप्पीवाला से होकर गुजरी। बता दें कि बहसूमा में नवमी के अवसर पर मां दुर्गा की 51 वीं भव्य शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बन रहा था। मंदिर परिसर में विधि विधान से मंदिर के पुजारी ने पूजा अर्चना कराई।

पूजन के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। मां दुर्गा ने अपने अन्य स्वरूपों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया।शोभायात्रा शिव दुर्गा मंदिर से आरंभ हुई। शोभा यात्रा का शुभारंभ मुजफ्फरनगर के रेशु एडवरटाइजिंग कंपनी के संस्थापक सत्यप्रकाश रेशु व जय किशन गोयल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शोभायात्रा यात्रा मुख्य मार्ग मोहल्ला मंगल बाजार, मोहल्ला सड़क वाला, चैनपुरा, छिप्पी वाला से होते हुए मध्य रात्रि वापस मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। यात्रा का जगह - जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में मां भगवती के चरणों में बैठने का सौभाग्य मित्र कुमार गर्ग पुत्र पंकज गर्ग निवासी बहसूमा को प्राप्त हुआ जिन्होंने मुख्य यजमान की 76101 की बोली लगाई।

वही सारथी बनने का सौभाग्य अनुज गर्ग पुत्र नरेंद्र गर्ग निवासी बहसूमा को प्राप्त हुआ। जिन्होंने सारथी की बोली 36101 लगाई। मां भगवती के रथ को भक्त पैदल खींच कर नृत्य करते हुए एवं मां के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते गए।बैंड बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में बज रहे धार्मिक भजनों की धुन से वातावरण भक्तिमय हो गया। 

शोभायात्रा में मुख्य रूप से मंदिर समिति अध्यक्ष रविंद्र नागर, लोकेश सिंगल, विपिन माहेश्वरी, अमरीश गोयल, राम अवतार शर्मा, रविशंकर कौशिक, शिवम माहेश्वरी, राहुल सिंघल, भूषण शर्मा, राम बहादुर, सौरभ शर्मा, अभिषेक गौड, अआदिराज गौड, सचिन कुमार प्रजापति, अक्षत उपाध्याय आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अंडर ट्रेनिंग डीएसपी व थाना प्रभारी क्रिस राजपूत शोभायात्रा में भारी पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here