अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। मिशन शक्ति अभियान के तहत टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं व युवतियों को जागरूक किया। स्कूल, कॉलेज, मंदिर, पंचायत सचिवालय और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित किया।
प्रभारी उपनिरीक्षक भावना यादव ने महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान और सशशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 अभियान चलाया। क्षेत्र में बालिकाओं व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से स्कूल, कॉलेज, बाजार, पंचायत सचिवालय और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
इस दौरान पंपलेट के माध्यम से विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे 112, 181, 1090, 1098, 1076, 102 और 108 की जानकारी दी। साइबर टीम प्रभारी उपनिरीक्षक कोमल चौधरी, उपनिरीक्षक राखी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment