नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को शिक्षक अमित त्यागी के हमलावरों को शीघ्र पकड़ने की मांग को लेकर एसएसपी आफिस पहुंचा। 26 सितम्बर को शिक्षक अमित त्यागी पर ब्रह्मपुरी थाना अन्तर्गत शारदा रोड पर कनोहर डिग्री कालेज के सामने अमेरिकन इंग्लिश इंस्टीट्यूट पर तमंचे से गोली मारी गई थी, परन्तु आज तक कोई भी हमलवार गिरफ्तार नहीं हुआ।
त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा ने ज्ञापन देते हुए बताया कि शिक्षक अमित त्यागी के हमलावरों को अति शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। एसएसपी की अनुपस्थिति में उनका कार्य देख रही सीओ ने बताया कि एसएसपी स्वयं इस केस पर नजर रखे हुए हैं। इस मौके पर त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील त्यागी किसौला, राजेश त्यागी खंदरावली, रतीश प्रकाश त्यागी, कुलदीप खासपुर, मुकेश त्यागी, आशीष बिजौली, प्रमोद त्यागी, रविन्द्र ध्यानी, आशाराम त्यागी, महेन्द्र त्यागी, प्रवीण त्यागी, विनोद त्यागी, रचित त्यागी, देवेंद्र त्यागी आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment