नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम, शक्ति दीदी एवं महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को जनपद स्तर पर एक साथ व्यापक अभियान संचालित किया गया।
अभियान के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों, मंदिरों, बाजारों, अस्पतालों एवं चौपालों पर बालिकाओं, छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। उन्हें शिकायतों के निस्तारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों (1090, 112, 1098, 181, 1076, 1930, 102, 108) की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिला केंद्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बैंकिंग करस्पोंडेंट सखी आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।
No comments:
Post a Comment