Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 1, 2025

महात्मा गांधी, शास्त्री और विष्णु दुबलिश की जयंती मनाई


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। राष्ट्रीय स्वतंत्रता सग्राम सेनानी परिवार ट्रस्ट मेरठ द्वारा राष्ट्रपिता माहत्मा गांधी की 155वीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री तथा मेरठ के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी विष्णु शरण दुबलिश की जन्म जयन्ती मनाई गई।

पुष्पांजलि अर्पित की गई। सफाई नायक एवं नायिकाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम टाउनहाल स्थित माहत्मा गाँधी की प्रतिमा के समक्ष किया गया। मुख्य अतिथि प्रबुद्ध समाज सेवी राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर रहे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमर सिंह को समारोह गौरव से स्मृति चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। 

इस मौके पर प्रवीण दुबलिश, नरेन्द्र स्वरूप दुबलिश, हेमंत दुबलिश, निर्भीक दुबलिश, मनीष वर्मा, सुनील शर्मा, सह संयोजक प्रेम प्रकाश गुप्ता, मुख्य संहसयोजक महेश गुप्ता, संयोजक देवांश मिश्रा, रीतेश, वसीम अहमद आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here