नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दीपिका सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महानवमी के अवसर पर जनपद के प्रमुख राम मंदिर, हनुमान मंदिर, वाल्मीकि मंदिर, दुर्गा मंदिर आदि मंदिरो में भव्यपूर्ण अखंड रामायण, सुंदरकांड पाठ, दुर्गा सप्तशती पाठ, भजन-कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए गए। बताया कि बाबा औघड़नाथ मंदिर स्थित मां दुर्गा मंदिर, मंशा देवी मंदिर, श्री जयंती माता शक्तिपीठ हस्तिनापुर सहित जनपद के अन्य प्रमुख मंदिरों में भव्यपूर्ण अखंड रामायण, सुंदरकांड पाठ, दुर्गा सप्तशती पाठ, भजन-कीर्तन आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
No comments:
Post a Comment