Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 1, 2025

दशहरा, रावण दहन और दीवाली को लेकर डीआईजी ने की गोष्ठी


-अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर आगामी त्योहारों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आगामी त्योहार दशहरा, रावण दहन के संबंध बुधवार को डीआईजी ने गोष्ठी (गूगल मीट) आयोजित की। परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियों एवं मुख्य शमन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर आगामी त्यौहारों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दशहरा, रावण दहन व दीवाली पर अग्नि सुरक्षा एवं पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री के दृष्टिगत सुरक्षार्थ को निर्देश दिए।

पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा बुधवार को परिक्षेत्र के चारों जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक एवं सभी मुख्य शमन अधिकारियों के साथ शिविर कार्यालय मेरठ से वीडियो कॉन्फ्रेंस (गूगल मीट) के माध्यम से गोष्ठी कर आगामी त्योहार दशहरा, रावण दहन व दीवाली पर अग्नि सुरक्षा एवं पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री के दृष्टिगत समीक्षा की गयी। गोष्ठी में जनपद मेरठ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा, बुलन्दशहर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, बागपत से पुलिस अधीक्षक सूरज राय, हापुड़ से पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह तथा सीएफओ मेरठ सुरेन्द्र सिहं, सीएफओ बुलन्दशहर प्रमोद शर्मा, सीएफओ बागपत अमरेन्द्र प्रताप सिहं एवं सीएफओ हापुड़ अजय शर्मा द्वारा प्रतिभाग किया गया। समीक्षा के दौरान गूगल मीट में प्रतिभाग कर रहे समस्त अधिकारी, कर्मचारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बिना अनुमति के ना हो पटाखों की बिक्री
एक्सप्लोसिव रुल्स- 2008 में निहित अस्थायी दुकानों, भण्डारण, निर्माण, परिवहन के लिए निहित प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही बिक्री के लिए दिए गए अनापत्ति प्रमाण पत्र के साथ यह सत्यापन सुनिश्चित करा लिया जाए कि दुकानदार, भंडारण करने वालों के द्वारा निर्धारित स्थान पर ही किया गया है। पटाखों की दुकानों, भंडारण के सम्बन्ध में जो भी परमिशन जारी होती है, उसकी एक कॉपी जनपद प्रभारी के पास अवश्य जाए।

अग्निशमन कर्मियों को ये दिए गए निर्देश
अग्निशमन केन्द्रों पर उपलब्ध कर्मियों एवं उपकरणों को व्यवस्थित एवं क्रियाशीलता की दशा में तैयार रखा जाए। सम्भावित दुर्घटनाओं के आकार एवं गम्भीरता के आधार पर पूरक सहायता प्राप्त करने के लिए स्थानीय निजी अग्निशमन सेवाओं का नियोजन एवं समन्वय कर लिया जाय। फायर स्टाफ इमरजेंसी या फायर कॉल पर जाते समय गमबूट, डांगरी, सेफ्टी गॉगल्स का इस्तेमाल करें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here