Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 2, 2025

बहसूमा थाने में गांधी - शास्त्री जयंती पर तिरंगा फहराया, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई



अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। बृहस्पतिवार सुबह बहसूमा थाना परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156 वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।इस अवसर पर थाना प्रांगण में तिरंगा फहराया गया और सलामी दी गई।

अंडर ट्रेनिंग डीएसपी व थाना प्रभारी क्रिस राजपूत ने पुलिसकर्मियों के साथ ध्वजारोहण किया। पुलिसकर्मियों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए गए। पुलिसकर्मियों ने गांधीजी के अहिंसा और सत्य के असत्य संदेश तथा शास्त्री जी के जय जवान - जय किसान के नारे को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।इस दौरान थाना परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।सभी पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और समाज में शांति व सौहार्द बनाए रखने की प्रतिज्ञा ली।इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here