Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 2, 2025

विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, रामराज में स्वयंसेवकों पर बरसाए फूल, बैंड बाजे के साथ किया कदमताल


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। विजयदशमी पर्व के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से स्थानीय स्तर पर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। 

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने संघ की परंपराओं और संस्कारों के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।मुख्य वक्ता श्रीमान सुरेश कुमार मिलन प्रमुख विभाग मेरठ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ की स्थापना, इतिहास और अब तक की कार्ययात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता की दिशा में कार्य करना है। वर्तमान समय में संघ शिक्षा, ग्रामीण विकास, सेवा और जागरूकता जैसे अनेक क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

पथ संचलन बाल शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामराज के प्रांगण से प्रारंभ होकर गली मोहल्ले ,मुख्य बाजार,प्रमुख सड़कों से गुजरते हुए बाल शिशु मंदिर रामराज में समाप्त हुआ। संचलन के दौरान स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में चलते हुए राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रदर्शन कर रहे थे।कार्यक्रम के प्रति नगरवासियों का उत्साह उल्लेखनीय रहा। मार्ग के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। अनेक स्थानों पर आमजन व सामाजिक संगठनों ने स्वागत की व्यवस्था भी की। संचलन ने पूरे रामराज नगर में उत्सव और देशभक्ति का वातावरण निर्मित कर दिया।

संघ के स्थानीय अधिकारियों ने इस सफल आयोजन के लिए नगरवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ समाज को एकजुट करने तथा राष्ट्रीय चेतना को प्रबल करने में सहायक सिद्ध होती हैं।पथ संचलन माननीय खंड संघचालक ब्रह्मचारी सिंह, खंड कार्यवाह जितेन्द्र कुमार, मवाना जिला सह जिला सेवा प्रमुख हरेंद्र कुमार, प्रचार प्रमुख श्रीपाल कोहली सहित सैकड़ो कार्यकर्ता व स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here