नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आईटीआई के मैदान में खेले जा रहे तीसरे महावीर सिंह त्यागी मेमोरियल कॉर्पोरेट करके टूर्नामेंट में प्लेटिनम कैटिगरी में पहले फाइनल मैच लेंफोर्ड बायोटेक और स्पोर्ट् एक्स के बीच में खेला गया, जहां लेंफोर्ड बायोटेक के कप्तान गौरव सिसोदिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
लंपर्ड बायोटेक की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनके दोनों ही सलामी बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट हो गए। खिलाड़ियों ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 199 रन बनाए। जवाब में 200 रनों का पीछा करने उतरी स्पोर्ट एक्स की टीम मात्र 153 रन ही बना सकी। सनी भाटी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र भारद्वाज एमएलसी व अमेरिकन इंस्टीट्यूट के एमडी डॉ. विक्रम प्रकाश लांबा ने भी सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया।
इस मौके पर विवेक बाजपेई, संजीव प्रधान, नरेश गुप्ता, पूर्व पार्षद ओम कुमार त्यागी, मनोज गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। आयोजक सचिव अतहर अली ने बताया, अगले रविवार को डायमंड और गोल्ड कैटेगरी के फाइनल मैच खेले जाएंगे।
No comments:
Post a Comment