Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 1, 2025

स्वच्छता दूतों को टैगोर पार्क में किया गया सम्मानित


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़े में गंदगी फैलने से रोकने पर शिक्षासेतु के स्वच्छता दूतों को शास्त्री नगर स्थित टैगोर पार्क में बुधवार को पुरस्कृत किया गया।

क्लब-60 के संस्थापक महेश रस्तोगी ने बताया कि मानसी ने मायापुरी में नगर निगम के सहयोग से वर्षों पुराना कूड़ा घर विलोपित कराया, रोहन पुंडीर की टीम ने डिग्गी, आयुष कश्यप ने शास्त्री नगर के एल ब्लॉक, कार्तिक मौर्या ने सेक्टर-2 तथा शैली और लविका ने कुटी आदि में 10 दिनों तक स्वच्छता अभियान चलाकर अपने गली, मुहल्ले व पार्क आदि में गंदगी फैलने से रोकी। स्वच्छता में उत्कृष्ट योगदान करने वाले 16 स्वच्छता दूतों को गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर 11 हजार रुपये के इनाम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here