Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 1, 2025

तीन शिविर का आयोजन, लोगों ने किया रक्त दान


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य पर मेडिकल कॉलेज के रक्त कोष विभाग ने तीन शिविरों का आयोजन किया गया।

पहला शिविर रक्त कोष विभाग में लगाया गया, जिसका उद्घाटन प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया। दूसरा शिविर कोटपाल हॉस्पिटल पल्लवपुरम में आयोजित हुआ एवं तीसरा शिविर बीएसएनएल ऑफिस में आयोजित किया गया। रक्तकोष प्रभारी अधिकारी डॉ. प्रिया गुप्ता ने बताया कि तीनों शिविरों मे 100 से ज़्यादा लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया एवं रक्त दिया गया। शिविर में मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा रक्त दान के लिए एक जागरूकता नुक्कड़ नाटक भी किया गया। आयोजन में मेडिकल आफिसर डा. सिद्धार्थ एंव समस्त ब्लड सेंटर स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here