Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 1, 2025

विजयदशमी: आज मनाया जाएगा असत्य पर सत्य की जीत का पर्व



-रावण के पुतले की आंखें लाल अंगारे की तरह दहकती हुई आएंगी नजर
नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। असत्य पर सत्य की जीत का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। श्री रामलीला दशहरा कमेटी कसेरूखेड़ा में दशहरे मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है। सेना के मैदान में लगने वाले मेले में 80 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। इस रावण के पुतले की आंखें लाल अंगारे की तरह दहकती हुई नजर आएंगी और मेला समिति की तरफ से दावा किया जा रहा है कि तलवार से चिंगारी निकलती दिखाई देंगी और पुतले का मुखड़ा भी घूमता नजर आएगा।

मेला अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि दशहरा मेले की पूर्ण तैयारियां कर ली गई हैं। मेले में लघु नाटिका द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा तथा डांस ग्रुप के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएंगी। मेला देखने आने वाले दर्शकों की सुरक्षा के लिए इस बार विशेष व्यवस्था करी गई है। मंचन स्थल के चारों तरफ बैरिकेडिंग लगाई गई है, जिससे दर्शक अंदर ना प्रवेश कर सकें। बुधवार की देर रात तक रावण का पुतला भी मैदान में खड़ा कर दिया गया है, जिसकी सुरक्षा के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। मेले में आने वाले दुकानदारों के लिए भी जगह आवंटित कर दी गई हैं। आस-पास के गांव से आने वाले दर्शकों के लिए विशेष पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। मेला अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि रावण के पुतले का निर्माण कन्हैया लाल, इन्द्र कुमार, आनंद भाई, गोल्डी, सत्यप्रकाश, अरूण आदि के द्वारा किया गया। मेले का उद्घाटन समाज सेविका सोनू कैलाशी के द्वारा किया जाएगा एवं मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश खटीक, मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। विशेष अतिथियों में महापौर हरिकांत अहलूवालिया, सुरेंद्र शर्मा, अवनीश काजला, नीरज मित्तल आदि भी मेले में उपस्थित रहेंगे।

एसएसपी ने किया मेला स्थल का निरीक्षण
मेले में मंच संचालन संजय कुमार और कवि सुल्तान ने किया। मेला समिति के सदस्य को व्यवस्था की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बुधवार को एसएसपी एवं लालकुर्ती पुलिस थाने ने भी मेला स्थल का जायजा लिया एवं मेला समिति को आवश्यक निर्देश दिए।

इनका रहा सहयोग
मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, आलोक महेश्वरी, रामगोपाल, मनीष कुमार, नंदकिशोर, गंगाराम, मनोज यादव, इन्द्र, जियालाल, सत्य प्रकाश, संजय कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद रहें। मीडिया की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकारगण पारस गुप्ता, शिव कुमार शर्मा एवं राजन सोनकर को सौंपी गई हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here