नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित माधवपुरम सेक्टर-2 निवासी मिमिक्री आर्टिस्ट अनिल शर्मा ने फिल्म अभिनेत्री और मथुरा की भाजपा सांसद हेमा मालिनी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
हेमाजी के मुम्बई के जुहू स्थित बंगले अद्वितीय में गुरुवार को मुलाकात की और शुभकामनाएं दी। अनिल शर्मा के अनुसार, बीते दिनों मेरठ में एक शोरूम के उद्घाटन के लिए आई हेमाजी ने मुलाकात के दौरान उन्हें अपने जन्मदिन पर आमंत्रित किया था। इस अवसर पर हेमाजी की बड़ी बेटी ईशा द्योल भी उपस्थित थीं।
No comments:
Post a Comment