-ग्राम उलधन से सेतकुआं वाले रास्ते पर पुलिस कर रही थी चेकिंग
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। थाना खरखौदा पुलिस की देर रात घुमन्तु पशुओं की हत्या कर उनके मांस व खाल को बेचने वाले से मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके कब्जे से अवैध तमन्चा व कारतूस बरामद किए गए है।
प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ग्राम उलधन से सेतकुआं वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी, एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया, जिसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में भूरा उर्फ भूरे पुत्र किफायत निवासी ग्राम उलधन के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक तमन्चा 315 बोर मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरखौदा भेजा गया, जहां से उसे पीएल शर्मा हॉस्पिटल रेफर किया गया। गिरफ्तार आरोपी थाना खरखौदा पर पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित चल रहा था।
सात अक्टूबर को भी हुई थी मुठभेड़
गत 04/05 अक्टूबर की रात्रि में भूरा द्वारा अपने सहअभियुक्त के साथ मिलकर ग्राम उलधन में जाटवों के श्मशान पर घुमन्तु पशुओं की हत्या कर उनके मांस व खाल को बेच दिया था। 07 अक्टूबर की रात्रि में बबुआ उर्फ शकील पुत्र सफीया निवासी ग्राम उलधन हाल निवासी ईदगाह गोल्डन कालोनी समय गार्डन थाना लिसाड़ीगेट को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था, जिसके सहअभियुक्त अधेंरे का फायदा उठाकर भाग गए थे।
No comments:
Post a Comment