Breaking

Your Ads Here

Friday, October 10, 2025

विकसित भारत विकसित यूपी शताब्दी संकल्प 2047 विषय पर हुई महत्वपूर्ण बैठक



नित्य संदेश ब्यूरो 
लावड़। शुक्रवार को कस्बा लावड़ नगर पंचायत कार्यालय में विकसित भारत विकसित यूपी शताब्दी संकल्प 2047 विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न का आयोजन किया गया। 

बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन आफताब बेगम ने की, जबकि संचालन अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने किया। बैठक में चेयरपर्सन आफताब बेगम ने कहा कि बीते ढाई वर्षों में नगर पंचायत क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय विकास कार्य पूरे किए गए हैं। सभी वार्डों में बिना भेदभाव के समान गति से कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास को लेकर नगर पंचायत पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने इस अवसर पर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और विकसित यूपी शताब्दी संकल्प 2047 के लक्ष्यों व विजन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

बैठक में मौजूद लोगों ने नगर की जरूरतों और जनहित के मुद्दों पर अपने सुझाव दिए। इनमें महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने, जच्चा-बच्चा केंद्र खोलने, सिटी बस सेवा शुरू करने, एम्बुलेंस सेवा सुदृढ़ करने, टेम्पो स्टैंड व पैंठ ठेका छोड़ने तथा सरकारी पुस्तकालय की स्थापना जैसे प्रस्ताव शामिल रहे। चेयरपर्सन आफताब बेगम ने सुझावों को आगामी बोर्ड बैठक में विचारार्थ रखने और सहमति बनाने का भरोसा दिया। 

बैठक में चेयरपर्सन पति हाजी शकील कुरैशी, संजय गुप्ता, डॉ. इकबाल मलिक, दाताराम सैनी, गौरव गुप्ता, भूसी ग्रोवर, मनोज गोयल, आसिफ, गुड्डू, अंकित शर्मा, पिंटू आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here