Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 25, 2025

रछौती में घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन विषय पर की गई चर्चा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मिशन शक्ति फेज 5.0 के विशेष अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता चौपाल कार्यक्रम आयोजित कियया गया। ग्राम रछौती में घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन विषय पर चर्चा की गई।


महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं तथा निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्प लाइन, दत्तक ग्रहण इकाई आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही सभी हेल्प लाइन नंबर जैसे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, महिला पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 पुलिस हेल्पलाइन 112, एंबुलेंस सेवा 108 तथा 102 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उसकी उपयोगिता के बारे में भी बताकर महिलाओं व अन्य ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here