Breaking

Your Ads Here

Friday, October 3, 2025

तन, मन और आत्म शुद्धि के लिए करें सामूहिक योगाभ्यास: रविन्द्र चौहान


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भारतीय योग संस्थान मेरठ द्वारा कंकरखेड़ा स्थित इशिका फार्म हाउस पर 59वां योग दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लू बर्ड केद्र की साधीकाओं द्वारा माँ सरस्वती वंदना व भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाशलाल के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ योग शिक्षक एवं प्रान्तीय मंत्री रविन्द्र सिंह चौहान ने की। पुष्पा पोखरियाल, विनय सोम, सुनील राघव, मनोज कुमार वर्मा, महेश अग्रवाल, श्याम कुमार वर्मा, विपिन चौहान, सीमा तोमर, ऊषा वर्मा, केपी मालिक, जितेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह ने क्रमशः सूक्ष्म क्रियाएं, आसन व प्राणायाम और ध्यान बहुत ही सुंदर हो आसान तरीके कराए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here