Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 2, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने शताब्दी वर्ष व विजयदशमी के अवसर पर पथ संचालन किया



नित्य संदेश ब्यूरो 
लावड़। संघ शताब्दी वर्ष व विजयदशमी उत्सव पर कस्बे में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन किया। पथ संचलन के दौरान कस्बा वासियों ने पुष्प वर्षा करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवकों का स्वागत किया। 

गुरुवार को कस्बा लावड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शताब्दी वर्ष एवं विजयदशमी उत्सव मनाया। कार्यक्रम जलालपुर रोड स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज की भगत सिंह शाखा पर किया गया। जहां निर्धारित समय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक एकत्रित हुए। और केशव बलिराम हेडगेवार, माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर, भारत माता सहित प्रभु श्री राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया। इसके उपरांत स्वयंसेवकों ने ध्वजारोहण किया।

वहीं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला संघ चालक डॉक्टर धर्म सिंह ने पथ संचालन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में विविधता में एकता का संदेश निहित है। साथ ही उन्होंने एकता के सूत्र में बंध कर देश हित में कार्य करने का आवाह्न किया। साथ ही उन्होंने कहा कि हम अपना स्वयं का विकास पथ बनाकर देश को धर्म का रास्ता दिखाएं। धर्म का मतलब पूजा नहीं है। धर्म का मतलब सबको साथ लेकर चलना है। हमें अपने उदाहरण से विश्व को नया रास्ता देना होगा समाज के आचरण को बदलना पड़ेगा। समाज के आचरण में परिवर्तन के लिए हमें स्वयं और स्वंय के परिवार में परिवर्तन लाना होगा। पारदर्शिता लानी होगी। संपूर्ण समाज को अपना मानना होगा। साथी ही उन्होंने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष पर संघ के प्रत्येक स्वयंसेवक में संघ देखना चाहिए , राष्ट्रीय भक्ति से ओत प्रोत कार्यकर्ता देश का आधार है। बौद्धिक के उपरांत कार्यक्रम में प्रार्थना की गई और अनुशासन में रहते हुए पथ संचलन किया गया। 

पथ संचलन कार्यक्रम स्थल से चलकर सैनी चौराहे एवं शिव बड़ा मंदिर वह कस्बे के मुख्य बाजारों से होते हुआ निकला। नगर में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेंवक पूर्ण गणवेश में रहे ओर अनुशासन का परिचय देते हुए पंक्तिबद्ध तरीके से कदमताल के साथ पथ संचलन किया। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने भारत माता की जय वह वंदे मातरम का उद्घोष करते हुए कदम ताल मिलाते हुए संचालन कर आगे बढ़ते रहे। 

पथ संचलन नगर के मुख्य मार्ग से होकर वापस कार्यक्रम स्थल पर आकर पूर्ण हुआ। संचालन के दौरान लावड़ पुलिस चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार व इंचौली थाना प्रभारी जितेंद्र त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ संचालन में व्यवस्था के लिए मौजूद रहे। इस दौरान संघ के दौराला खण्ड कार्यवाह प्रवीण कुमार ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे खंड के प्रत्येक मंडल पर पथ संचलन के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here