Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 2, 2025

रामराज चौकी पर नए इंचार्ज ने संभाली कमान, पीड़िता को न्याय दिलाना प्राथमिकता, बिना डरे आकर मिलने की अपील



अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। थाने की रामराज पुलिस चौकी पर नवागत चौकी प्रभारी जगतपाल सिंह ने कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने बैठक की। उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक स्थितियों की जानकारी ली। 

बताया कि पीड़ितों को न्याय दिलाना अपराधियों पर शिकंजा कसना उनकी प्राथमिकता होगी। बता दें कि बहसूमा थाना क्षेत्र की रामराज चौकी में नए इंचार्ज के रूप में जगतपाल सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताड़ा ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। नए चौकी इंचार्ज जगतपाल सिंह ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है।उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह बिना झिझक या डर के उनसे मिले जगतपाल सिंह ने आश्वासन दिया कि हर पीड़ित की समस्याओं का समाधान करना उनका कर्तव्य है। जगतपाल सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखना है। 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति के साथ गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून सभी के लिए समान है और जो सही होगा उसी के अनुरूप कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी अपील की कि क्षेत्र के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को बनाए रखें। उनका कहना है कि किसी भी विवाद को आपसी संवाद और कानूनी प्रक्रिया से हल किया जाएगा ताकि क्षेत्र में हमेशा शांति का माहौल कायम रह सके। क्षेत्र वासियों का मानना है कि उनकी कार्यशैली से न केवल अपराधों पर अंकुश लगेगा बल्कि आम लोगों की समस्याओं का भी समय पर समाधान होगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here