Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 2, 2025

हमें अपने बड़े बुजुर्गों व माता-पिता का सम्मान करना चाहिए: ठाकुर संगीत सिंह सोम


नित्य संदेश ब्यूरो 
लावड़। गुरुवार को कस्बा लावड़ के मीठेपुर रोड स्थित गन्ना सेंटर लिंक मार्ग पर विजयदशमी के पावन अवसर पर एक दिवसीय परम्परागत मेले का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने फीता काटकर किया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ठाकुर संगीत सोम ने रामलीला कमेटी तथा कलाकारों को बेहतर आयोजन व मंचन के लिए बधाई दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने बड़े बुजुर्गों व माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। उनके संबोधन के बाद, विधि-विधान से अग्निबाण चलाकर रावण दहन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मेले और रावण दहन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण नगर पंचायत लावड़ के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने किया। 

दिन के समय चेयरपर्सन आफ़ताब बेगम ने भी अपने पति हाजी शकील क़ुरैशी के साथ मिलकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रावण दहन कार्यक्रम के दौरान बाबूराम आढ़ती, संजय गुप्ता, मोहन सैनी, मोहित शर्मा, परवीन बजरंगी, कपिल सैनी, बाबूराम प्रजापति, हिमांशु, कपिल सैनी, पंडित चंद्रकांत शर्मा, विकास विहान, सुनील फोर्ड शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here