नित्य संदेश ब्यूरो
मुंडाली। थाना क्षेत्र के ग्राम अजराड़ा निवासी एआईएमआईएम के किठौर विधानसभा मुख्य महासचिव तारिक पुत्र अब्बास ने अपने व्हाट्सएप अकाउंट के हैक होने की शिकायत थाना पुलिस से की है।
तारिक ने थाना पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उनका मोबाइल नंबर को किसी अज्ञात साइबर अपराधी ने हैक कर लिया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हैकिंग के बाद उनके व्हाट्सएप अकाउंट से अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री उनके परिचितों व अन्य लोगों को भेजी जा रही है। जिससे उनकी सामाजिक छवि धूमिल हो रही है तथा परिवार और समाज में मानहानि की स्थिति उत्पन्न हो गई है। तारिक ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि साइबर अपराधी का शीघ्र पता लगाया जाए और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
No comments:
Post a Comment