Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 1, 2025

25 लाख की लागत से बनेगी सड़क, विधायक ने किया उद्घाटन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मुंडाली। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। बुधवार को किठौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शाहिद मंजूर ने गांव के मध्य से गुजरने वाले जर्जर मुख्य मार्ग के 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इंटरलॉक रास्ते का उद्घाटन किया।

ग्रामीणों ने बताया कि यह मुख्य रास्ता वर्षों से खस्ता हालत में पड़ा था, जिससे उन्हें आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण लगातार इसके निर्माण की मांग कर रहे थे। विधायक के प्रयासों से अब इस सड़क का निर्माण संभव हो पाया है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विधायक शाहिद मंजूर ने ग्रामीणों से संवाद किया और शिक्षा, चिकित्सा एवं गांव की स्वच्छता व्यवस्था पर चर्चा की। इस दौरान कार्यक्रम में गांव के मुहम्मद आरिफ, सलीम अहमद, मुर्शलीन, अफजाल प्रधान, हारून, इमरान आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। ग्रामीणों ने विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस सड़क के बनने से गांववासियों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here