Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 1, 2025

कन्या जन्म और उनके संरक्षण की महत्ता को प्रकाशित किया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत कन्या पूजन का आह्वान किया गया जिसमें छात्राओं और प्राध्यापकों ने अपने अपने घरों और मंदिरों में कन्या पूजन कर नारी शक्ति का आह्वान किया तथा कन्या जन्म और उनके संरक्षण की महत्ता को प्रकाशित किया । 

मिशन शक्ति अभियान के पाँचवें चरण में शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह, ने आज नवरात्रि के समापन उत्सव पर सभी को शुभकामनाएँ दीं तथा नारी शक्ति की सराहना की । महाविद्यालय मिशन शक्ति प्रभारी प्रो. लता कुमार सहित विभिन्न प्रध्यापकों और छात्राओं ने कन्या पूजन के साथ मातृ शक्ति की वंदना की और कन्या जन्म व उनके संरक्षण को मिशन की भाँति संचालित करने का संकल्प लिया ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here