नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एक ओर जहाँ छात्रों ने भारतीय सेना की संगोष्ठी में रक्षा रणनीति की बारीकियों को समझा, वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय परिसर में अकादमिक उत्कृष्टता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विशेषज्ञ व्याख्यान और शपथ समारोह आयोजित किए गए।
सर्वप्रथम भारतीय सेना की कोर 2 डिविजन द्वारा आयोजित 'पाइन संगोष्ठी' में स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। 'पुनरावलोकन प्रतिरोध: पाकिस्तान की रणनीतिक चाल और भारत के विकल्प' विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी का उद्देश्य छात्रों को देश की रक्षा और सामरिक मामलों से अवगत कराना था। संगोष्ठी में सुभारती विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, लिबरल आर्टस एवं ह्यूमैनिटिज विभाग और सुभारती डिफेंस अकादमी के लगभग 100 छात्रों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर छात्रों ने पाकिस्तान की सामरिक गतिविधियों और उसके जवाब में भारत के पास मौजूद विकल्पों को लेकर विशेषज्ञों से गहन जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रीबा देवी ने उपस्थित शिक्षकगण, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को मानवता की सेवा हेतु रक्तदान करने की शपथ दिलाई।
No comments:
Post a Comment