नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। महात्मा गॉंधी व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर नगर निगम द्वारा सभी वार्डो में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वार्डो के अतिरिक्त सभी मुख्य मार्गो, चौराहों व सभी प्रतिमा स्थलों के चारों ओर विशेष सफाई का कार्य कराया गया तथा आर्कषक रंगोलिया निर्मित की गयी।
नगर निगम कार्यालय पर महापौर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। महापौर, नगर आयुक्त, निगम के सभी अधिकारीगण व कर्मचारीगण द्वारा टाऊन हाल स्थित महात्मा गॉंधी की प्रतिमा व स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्या अर्पण किया गया व श्रद्धासुमन अर्पित किए। महापौर, नगर आयुक्त, सभी उपस्थित अधिकारीगण व कर्मचारीगण द्वारा रामधुन का पाठ सुना गया। महापौर द्वारा सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों निगम अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
No comments:
Post a Comment