नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन इंडिया के कार्यकर्ता द्वारा यूनियन के मुख्य कार्यालय अग्रवाल काम्प्लेक्स शारदा रोड पर किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई।
इस मौके पर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप तितौरिया ने बाबा टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण किया व विचार गोष्ठी को संबोधित किया। संचालन राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव धर्मेंद्र गुर्जर ने किया। विचार गोष्ठी में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव धर्मेंद्र गुर्जर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, संजीव गुप्ता, सोनू भाटी, राकेश प्रजापति, विनोद गुर्जर, ओमकार यादव, दीपांशु तितोरिया, राहुल गुर्जर, सोहेल राणा, हर्ष बंसल, ललित मुंडे, साजिद राजपूत, पिंटू गुर्जर, गिरीश गुर्जर, सुभाष कश्यप, जावेद अंसारी आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment