-2474 स्कूल, कॉलेज, बाजार, माल आदि स्थानों पर 33489 व्यक्तियों की चेकिंग
लियाकत मंसूरी
नित्य संदेश, मेरठ। महिला सशक्तिकरण के लिए शासन द्वारा संचालित, मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान की पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा रेंज स्तर पर समीक्षा की गयी। 22 सितंबर से शुरु मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत 02 सप्ताह में परिक्षेत्र के चारों जनपदों द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
डीआईजी ने बताया कि परिक्षेत्र के जनपदों में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा अभियान के दौरान 2474 स्कूल, कॉलेज, बाजार, माल आदि स्थानों पर 33489 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी, इस दौरान 110 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया एवं 87 अभियोग पंजीकृत किए गए। 24171 व्यक्तियों को चेतावनी जारी की गयी तथा 865 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 126, 135, 170 बीएनएसएस आदि के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है। चेकिंग में शामिल 8227 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा 2134 स्थानों पर चेकिंग की गई, जिनके द्वारा 32089 वाहन चैक किए गए एवं वाहन चेकिंग के दौरान 277 वाहनों से काली फिल्म, 85 वाहनों से हूटर, 27 वाहनों से बत्ती, 977 वाहनों से शासकीय एवं जाति सूचक शब्द हटवाए गए तथा 359 वाहनों पर गलत नंम्बर प्लेट लगे होने पर कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त 22619 व्यक्तियों को चेतावनी दी गई एवं 3095 वाहनों का एमवी एक्ट के अन्तर्गत चालान किया गया। 36 वाहनों को सीज किया गया। जनपद बुलन्दशहर व हापुड़ में 03 अभियोग पंजीकृत कर 03 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है।
271 वाहनों के चालान, 22 किए सीज
चेकिंग में शामिल 7698 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा 1953 स्थानों पर चेकिंग की गई, जिनके द्वारा 30287 वाहन चैक किए गए। स्टंटबाजी करने वालों के विरूद्ध जनपद मेरठ व बुलन्दशहर में 02-02 अभियोग पंजिकृत कर 02-02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। स्टंट बाजी करने वाले 271 वाहनों के चालान किए गए एवं 22 वाहनों को सीज किया गया है। 1865 बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा 3131 अन्य विभागों के क्रमियों के साथ 1116 ग्राम पंचायत, वार्डो में कार्यक्रम आयोजित कर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। सरकारी योजनाओं के लाभ बताए गए। आयोजित कार्यक्रमों के दौरान प्राप्त 247 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया है।
पांच सर्किलों में नियुक्त किए गए 18 परामर्श दाता
529 महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा 991 ग्राम, वार्डो का भ्रमण किया गया, जिसमें पुलिस तक न पहुँचने वाली परन्तु घरेलु हिंसा से पीड़ित 243 महिलाओं एवं बालिकाओं को चिन्हित कर 187 की कांउन्सलिंग की गई। दूसरी ओर, महिला सम्बन्धी अपराधों में वर्ष 2025 में जेल से रिहा हुए 511 अभियुक्तों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान 317 व्यक्तियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई। 302 संवेदनशील स्थानों पर 760 कैमरे अधिष्ठापित किए गए है। परिक्षेत्र के 05 सर्किलों ब्रह्मपुरी, डिबाई, अनूपशहर, बागपत, हापुड़ नगर पर परिवार परामर्श केन्द्र स्थापित किए गए है। जिनमें कुल 18 परामर्श दाता नियुक्त किए गए है।
No comments:
Post a Comment