अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। आई लव यू मोहम्मद विवाद को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। कस्बे सहित क्षेत्र में मुस्लिम बाहुल इलाकों में मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पुलिस ने किसी भी तरह की हंगामा, टिप्पणीबाजी या उपद्रव रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार निगरानी रखी गई, ताकि अफवाह न फैले और माहौल बिगड़ने न पाए। यह अलर्ट बरेली में हुए विवाद के बाद जारी किया गया था। अंडर ट्रेनिंग डीएसपी व थाना प्रभारी क्रिस राजपूत ने पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च किया, पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गों और मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात रहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार के उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि विवादित पोस्ट और अफवाहों पर ध्यान न दें।
No comments:
Post a Comment