Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 4, 2025

सुरक्षित, समर्थ और सशक्त नारी बने, यही है मिशन शक्ति का उद्देश्य: डॉ. अंजू


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के अंतर्गत मिशन शक्ति: सुरक्षित, समर्थ और सशक्त नारी विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग की सहायक आचार्या डॉ. रूबी ने किया। प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजू सिंह के निर्देशन में यह आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. शीतल रानी (सहायक आचार्या, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वीमेन, फरीदाबाद) ने छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, वन स्टॉप सेंटर, पेंशन योजना तथा स्पॉन्सरशिप योजना फॉर चिल्ड्रेन की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. शीतल ने छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया। इस अवसर पर मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी प्रो. लता कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. स्वर्णलता कदम, डॉ. मोनिका चौधरी, डॉ. पारुल मलिक सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here