Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 5, 2025

बुबकरपुर के करन कसाना का राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में चयन


नित्य संदेश ब्यूरो 
सरधना। क्षेत्र के बुबकरपुर गांव निवासी करन कसाना ने खेल के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। करन का चयन बेंगलुरु में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में हुआ है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष व करन के चाचा आदेश कसाना ने बताया कि करन अपने पिता शेखर कसाना के साथ दिल्ली में रहते हैं और वहीं पढ़ाई करते हैं। करन आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली में कक्षा 6 का छात्र है। वह लगातार विद्यालय की ओर से खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन करता आ रहा था। उसी प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here