अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। रामपुर घौरिया में नागेश्वर शिव मंदिर स्थित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक पंडित घनश्याम दास महाराज ने भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन सुनाया। भागवत कथा में विधायक अतुल प्रधान व प्रदेश सचिव किसान नेता मोनू पवार ने आशीर्वाद लिया। सभी गांववासियों को धार्मिक कार्यक्रम की बधाई दी।
पंडित घनश्याम दास पांडे ने भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। प्रसाद की सेवा किसान नेता प्रदेश सचिव मोनू पवार की ओर से की गई। यजमान खबर सिंह रहे। इस अवसर मोनू पंवार घौरिया, भारतवीर गुर्जर नैडु, सुरेंद्र प्रधान, ब्रहम सिंह मीरपुर, सतपाल, वचन सिंह, जगमाल सिंह, बब्लू, संचित, लालू, मोना फोजी, मंगु, विनोद, राजन पायला, जितेंद्र गुर्जर, सुरेशपाल, अरविंद आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment