Breaking

Your Ads Here

Friday, October 3, 2025

हत्या के लाइव वीडियो से सनसनी, आठ युवकों पर मुकदमा



-एक अक्टूबर को मिली थी लाश, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया आरोप

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। युवक की गोली मारकर हत्या का लाइव वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि ट्यूबवेल पर आदिल बेसुध पड़ा है। हत्यारा उसके सीने में 12 सेकेंड में 3 गोली मारता है। मौके से भागते वक्त आरोपियों ने रील भी बनाई थी। पुलिस ने 8 युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

इससे पहले 1 अक्टूबर को लोहियानगर के नरहेड़ा में आदिल की लाश मिली थी। तब आरोपी की गोली मारते हुए फोटो सामने आई थी। पुलिस ने इसे एआई जनरेटेड बताया था। अब मर्डर का वीडियो भी सामने आया है। वारदात का जो वीडियो सामने आया है, वह 12 सेकेंड का है। इसमें आदिल शर्ट और जींस पहने हुए खेत में ट्यूबवेल के पास जमीन पर अचेत हालत में पड़ा दिख रहा है। पास खड़ा आरोपी उस पर पिस्टल से फायर करता दिख रहा है। उसने सीने पर 3 राउंड फायर किए। वीडियो कोई और बना रहा है। जिसकी आवाज सुनाई दे रही है। हत्या के बाद आरोपियों के बाइक से भागने का भी एक वीडियो सामने आया था। 12 सेकेंड के वीडियो में 2 युवक बाइक पर जाते दिख रहे हैं। एक का नाम हमजा बताया जा रहा है, जो बाइक चला रहा है। आरोप है कि हमजा ने ही हत्या कराई है। उसने रंजिशन अपने किसी जानकार से वारदात को अंजाम दिलवाया। हत्यारे का नाम जुलकमर बताया जा रहा है। हमजा ने अपनी आंखों के सामने ही आदिल की हत्या कराई।

30 सितंबर शाम 4 बजे घर से निकला था आदिल
आदिल के बड़े भाई फाजिल ने बताया कि 30 सितंबर की शाम 4 बजे कुछ लोग आदिल को बुलाने आए थे। मम्मी फरजाना से कहकर गया कि वो 10 मिनट में आ जाएगा। लेकिन, रात तक नहीं आया। वो अक्सर ही लेट होता था। इसलिए हमें लगा कि वो देर से आ जाएगा। हमने उसे फोन किया। लेकिन, वो घर पर फोन छोड़ गया था। पूरी रात हम उसका इंतजार करते रहे। 1 अक्टूबर की सुबह उसकी लाश नरहाड़ा में ट्यूबवेल के पास मिली। परिवार का आरोप है कि आदिल को हमजा और उसके साथी घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद उसे शराब पिलाई। बेहोशी की हालत में पहले गला घोटा और फिर गोली मार दी।

8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
फाजिल ने लोहियानगर थाने में कॉलोनी के ही रहने वाले 8 युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपियों में इमरान पुत्र अबरार, सलमान, नवाब, शावेज, इकबाल, हमजा, जुलकमर हैं। सभी फरार हैं। इनकी तलाश की जा रही है। हमजा आदिल का दोस्त था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जो वीडियो सामने आया है, उनकी जांच कराई जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here