Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 22, 2025

भैंसाली मैदान में आज से 31 अक्टूबर तक होगी श्रीमद् भागवत कथा

 


-विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट करेगी आयोजन, पत्रकारवार्ता में दी जानकारी

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा 24 से 31 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जानकारी बुधवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी गई।


कथा स्थल भैंसाली मैदान में आयोजित पत्रकारवार्ता में ट्रस्ट के अध्यक्ष हर्ष गोयल ने बताया कि श्री चिन्मयानंद बापू के श्री मुख से अब 595 कथा मेरठ की क्रांति की भूमि पर होने जा रही है। बापूजी ने अपने सद्गुरु श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी राम कुमार दास के आशीर्वाद से 14 वर्ष की अल्प आयु में पहली श्री राम कथा कही थी, तब से अब तक बापूजी भारत में ही नहीं, संपूर्ण विश्व में राम कथा और भागवत कथा, शिव महापुराण कथा के माध्यम से सनातन धर्म प्रचार प्रसार संपूर्ण विश्व में कर रहे हैं। 2022 में श्री राम कथा एवं महाकुंभ के उपरांत मेरठ में सनातन का गौरव कार्यक्रम भी कर चुके हैं। 25 से 31 अक्टूबर तक प्रतिदिन 3:00 बजे से 6:00 बजे तक कथा होगी। एक नवंबर को हवन और उसके बाद भंडारे का प्रसाद होगा। प्रतिदिन अमरनाथ यात्रा सेवा समिति मेरठ के द्वारा प्रसाद व्यवस्था में सहयोग रहेगा।


ऐसे रहेगी व्यवस्था

कलश यात्रा के संयोजक संजीव गुप्ता ने बताया 24 अक्टूबर को लगभग पांच हजार महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा बाबा औघड़ नाथ मंदिर से आरंभ होकर कथा स्थल भैंसाली मैदान पर संपन्न होगी। मीडिया प्रमुख आलोक सिसोदिया ने बताया कि जल्द ही मंच एवं कथा स्थल की तैयारी पूर्ण हो जाएगी, जिसमें महिलाओं व वृद्धों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था रहेगी। पत्रकार वार्ता में मुख्य संरक्षक डॉ. राम कुमार गुप्ता, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, कथा के मुख्य संयोजक विक्रम जीत शास्त्री, महामंत्री अमित गर्ग, महेश सिंघल, अमन गुप्ता सहित अमरनाथ यात्रा सेवा समिति के अध्यक्ष महेश कुमार, संजय शर्मा, निकुंज गर्ग, विशाल आदि पत्रकार वार्ता में मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here