Breaking

Your Ads Here

Wednesday, May 27, 2026

जिलाधिकारी ने अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर) सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति, के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान योजनान्तर्गत की बैठक

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर), सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति, के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान योजनान्तर्गत बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, मेरठ श्री शैलेश राय द्वारा अवगत कराया गया कि अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में शासन द्वारा कुल 396 लाभार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ हैं, शादी अनुदान का लाभ प्राप्त करने हेतु शादी अनुदान की वेबसाईट  https://shadianudan.upsdc.gov.in/ पर जाकर लाभार्थियों द्वारा स्वंय ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता हैं। 


शादी अनुदान योजनान्तर्गत पिछडे वर्ग के ऐसे आवेदक पात्र माने जाते हैं, जो गरीबी रेखा (शहरी क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्र में रू0 100000/- प्रतिवर्ष) के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं तथा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अधिसूचित पिछड़ी जाति से सम्बन्धित हों। आवेदक अधिकतम दो पुत्रियो की शादी हेतु अनुदान प्राप्त कर सकता हैं। पोर्टल पर आधार आधारित प्रमाणीकरण की नयी व्यवस्था (ई-के0वाई0सी) की शुरूआत की गयी हैं, जिसके माध्यम से आवेदक अपना तथा अपनी पुत्री (जिसकी शादी अनुदान हेतु आवेदन किया जा रहा हैं) का आधार पोर्टल पर दर्ज करेगा तथा आधार से लिंक मोबाईल पर प्राप्त ओ0टी0पी0 का उपयोग कर ई-के0वाई0सी0 की प्रक्रिया पूर्ण करेगा, जिसके माध्यक से यू0आई0डी0ए0आई0 (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) से आवेदक तथा उसकी पुत्री के नाम, पिता का नाम, पता, आयु तथा उनकी फोटो में स्वतः अंकित हो जायेगी। इसी प्रकार आय और जाति प्रमाण पत्र का क्रमांक तथा संख्या अंकित करने पर ई-डिस्ट्रिक्ट सर्वर से आय तथा जाति का सत्यापित विवरण आवेदन में अंकित हो जायेगा। आवेदन फाईनल समिट होने के उपरान्त खण्ड विकास अधिकारी/उप जिलाधिकारी के जांचोपरान्त अपने डिजिटल हस्ताक्षर के पात्र आवेदन को फारवर्ड व अपात्र आवेदन को रिजेक्ट करेगें। 


जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि उप जिलाधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी लॉगिन पर पेंडिग आवेदन पत्रों पर तत्काल कार्यवाही कराते हुए पात्र लाभार्थियों को अनुदान के लाभ से लाभान्वित किया जाये। कोई भी पात्र लाभार्थी लाभ पाने से वंचित न रहने पाये। साथ ही उप जिलाधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से प्रचार प्रसार कराते हुए अधिक से अधिक आवेदन कराये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री सुनील कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री शैलेश राय, चिराग अग्रवाल प्रतिनिधि मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 सोमेन्द्र तोमर एवं अमित कुमार शर्मा प्रतिनिधि श्री अरूण गोविल लोक सभा सांसद आदि उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here