नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय रेडक्रास सोसायटी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गाँधी जयन्ती के उपलक्ष्य पर सेवा पखवाड़ा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन महानवमी के अवसर पर बुधवार को किया गया।
आयोजित दुर्गा पूजा बंगाली समिति द्वारा श्री मेढ़ राजपूत धर्मशाला नील गली में किया गया, जिसमें जिला चिकित्सालय की ब्लड बैक टीम द्वारा 155 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर रेडक्रास सोसायटी के सचिव/नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव, रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन हरिकिशन गुप्ता, वाईस चेयरमैन डॉ. प्रदील बंसल, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार मंगल, धीरेन्द्र कुमार आदि रहे।
No comments:
Post a Comment