मेरठ। PDA चौपाल एवं शिक्षक MLC चुनाव विचार गोष्ठी का आयोजन वीजे फार्म हाउस मलियाना में हुआ। जिसके मुख्य अतिथि समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एसपी सिंह पटेल और विशिष्ट अतिथि डॉक्टर नितिन तोमर (प्रत्याशी शिक्षक एमएलसी मेरठ खंड) व डॉ हरविंदर कुमार सर्जन (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, समाजवादी बाबासाहेब डॉ अंबेडकर वाहिनी) रहे।
चौपाल का आयोजन समाजवादी शिक्षक सभा मेरठ के महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन सैफी खड़ौली व मंच का संचालन प्रोफेसर जलीस अहमद ने किया। मीटिंग में सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखें, जिसमें उन्होंने 2026 में होने वाले शिक्षक एमएलसी चुनाव को जीतने के लिए पूरे तन मन धन से लग जाने का आह्वाहन किया, क्योंकि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए रास्ता 2026 के चुनाव से होकर गुजरता है।
मीटिंग में समाजवादी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष कृष्णपाल यादव, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र प्रेमी, डॉ नागेंद्र, डॉ हितेश सेंथवार, धीरज कुमार, दिनेश कुमार, मोहन कुमार, डॉ संजीव गुर्जर, प्रदीप कुमार सैनी, खालिद राजपूत, शोएब मलिक, सुहेब सैफी, रिहान मलिक, डॉ कौशल, मास्टर कुशल पाल गुर्जर, विकास कुमार, डॉ शहजाद अंसारी, संजय यादव, जॉनी जाटव, कुलदीप पार्षद, अशोक शर्मा, विजय शर्मा, सूरजपाल, दीपक कुमार, राहुल पाल, प्रवीण कुमार, मुकेश कुमार, अंकुश लोधी सुरजीत चौरसिया, इकरामुद्दीन सैफी, जसवंत प्रजापति, पंकज कुमार, कुंवर पाल, रवि कुमार बलिराम, श्याम सिंह नगर, मनीराम, राकेश कुमार, रोहन सिंह, गुलमोर सिंह, मोहित यादव, विकास राणा, प्रदीप सिसोदिया, राजन यादव, अंशुल रस्तोगी, हरेंद्र गुर्जर, अनिल कुमार सैनी, वेदपाल सिंह सैनी, देवेंद्र कुमार सैनी, संजय सैनी, आकाश कुमार, संजीव कुमार, प्रिंस, नाजिम सैफी, राहत अली, सहित सैकड़ो शिक्षक शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment