नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत थीम: सार्वजनिक स्थलों पर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। नवरात्र पर होने वाले आयोजनों, बाजारों में मोबाइल
बैन कैनोपी, स्टॉल स्थापित करते हुए
और बच्चों के अधिकारों, संबंधित योजनाओं, कानूनों एवं
मुद्दों पर जन-जनजागरूकता विषय पर महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश के
द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम के अंतर्गत हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन एवं वन स्टॉप सेंटर की टीम के द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव के
निर्देशानुसार जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में बालिकाओं व महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं का जागरूकता
कार्यक्रम करते हुए मिशन शक्ति 5.0 का फोल्डर तथा सभी महिलाओं से संबंधित योजनाओं का
पंपलेट वितरित किया गया, इस जागरूकता कार्यक्रम में जैसे
मातृत्व वंदना योजना, बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, जननी सुरक्षा योजना आदि के बारे में जनमानस
को विस्तार से बताते हुए सभी टोल फ्री नंबर महिला हेपलाइन 181, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, एंबुलेंस सेवा 108 आदि के बारे में
विस्तार से जानकारी दी गई।
सार्वजनिक स्थलों पर जन-जागरूकता नवरात्र पर होने वाले आयोजनों, बाजारों
में कैनोपी, स्टॉल के साथ उपस्थिति
महिलाओं को जागरूक किया गया। बच्चों के अधिकारों, संबंधित योजनाओं, कानूनों एवं मुद्दों
पर जन-जनजागरूकता कार्यक्रम कराया गया।

No comments:
Post a Comment