नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में
सेमिनार का आयोजन पुरातन कैडेट्स मंच द्वारा किया गया, जिसका
विषय विश्व नदी दिवस राष्ट्रीय भू-स्थानिक मिशन (पीएम गति शक्ति) शहरी विकास रहा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. अजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम
का शुभारंभ मां शारदे की वंदना से किया गया। तत्पश्चात एनसीसी अधिकारी कैप्टन
प्रोफेसर लता कुमार ने मुख्य वक्ता का एक पौधे के द्वारा स्वागत किया। अपने
उद्बोधन में एनसीसी कैडेट को पीएम गति शक्ति योजना से परिचित करते हुए कहा कि यह
एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म योजना है, जो भू-स्थानिक सूचना प्रणाली
(जीआईएस) का लाभ उठाकर वास्तविक समय में परियोजनाओं की निगरानी को सुगम बनाता है।
यह योजना 13 अक्टूबर 2021 को शुरू की गई थी। मुख्य
वक्ता प्रो. अजीत सिंह तोमर ने सर्वप्रथम कैडेट्स को बताया कि विश्व नदी
दिवस रविवार को मनाया जाएगा. यह हर साल सितंबर के चौथे रविवार को होता है और
नदियों के महत्व और उनके संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालने के लिए मनाया जाता
है. इस दिन का उद्देश्य जलमार्गों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और मानव गतिविधियों
से होने वाले प्रदूषण के बारे में जागरूकता फैलाना है.
कैडेट्स को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता ने कहा कि नदियाँ पारिस्थितिकी तंत्र
में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और मानव जीवन के लिए अत्यंत सहायक हैं। ये
मीठे पानी के सबसे बड़े स्रोतों में से एक हैं। नदियाँ न केवल हमें ताज़ा पेयजल
प्रदान करती हैं, बल्कि घरेलू ज़रूरतों
(जैसे, भोजन, ऊर्जा, मनोरंजन, स्वच्छता) और कृषि
उद्देश्यों (जैसे सिंचाई) के लिए भी पानी उपलब्ध कराती हैं। महाविद्यालय प्राचार्य
प्रो. अंजू सिंह ने एनसीसी इकाई को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संयोजन और संचालन एनसीसी अधिकारी कैप्टन लता कुमार तथा पुरातन
कैडेट मंच ने किया। सेमिनार में 25 कैडेट और 04 पुरातन कैडेट्स ने
प्रतिभाग किया। सेमिनार के अंत में एनसीसी अधिकारी कैप्टन लता कुमार ने शासन के
मिशन शक्ति अभियान के तहत सभी कैडेट्स और उपस्थित प्राध्यापकों को बालिका सुरक्षा
की शपथ दिलाई।

No comments:
Post a Comment