नित्य संदेश ब्यूरो
मवाना। राज्यपाल के हाथों से गोल्ड मेडल पाने वाले छात्र को निवास पर पहुंचकर
उपहार भेंट किया और भविष्य की शुभकामनाएं दी। देर शाम पूर्व विधायक योगेश वर्मा
अटौरा रोड निवासी एम बिलाल मंसूरी के निवास पर पहुंचे तथा गोल्ड मेडल मिलने पर
शुभकामनाएं दी।
आपको बता दे कि बिलाल ने डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास
विश्विद्यालय लखनऊ से मास्टर ऑफ सोशल वर्क में पोस्ट ग्रेजुएट किया हैं। बिलाल को
अपनी कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर लखनऊ में आयोजित दीक्षांत समारोह में
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोल्ड मेडल से सम्मान दिया था। गोल्ड मेडल पाकर बिलाल
ने नगर का नाम रोशन किया है। बिलाल के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ
है। स्कूल के प्रधानाचार्य साकिब रिज़वी, पूर्व चेयरमैन अय्यूब
कालिया, पूर्व सभासद दीन
मोहम्मद व अटौरा रोड निवासी डॉ.
नसीरुद्दीन ने भी पेन भेंट कर मुबारकबाद पेश की।
पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने बिलाल को शॉल ओढ़ाया, एक जोड़ी कपड़े और 5100 सौ रुपए भेंट किए।
योगेश वर्मा ने भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि दिव्यांगों की
जो भी समस्याएं होंगी, उनको ऊंच स्तर तक उठाया जाएगा। इस
मौके पर उस्मान मंसूरी, हारून मंसूरी, सलमान अंसारी, फैय्याज सैफी, जान मोहम्मद, डॉ. आसिफ
सैफी, दीन मुहम्मद सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment