Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 20, 2025

ड्यूटी जाते समय होमगार्ड पर दबंगों ने किया हमला

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मुंडाली। थाना क्षेत्र के गाँव अजराड़ा में ड्यूटी पर जाते समय होमगार्ड दिलशाद पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना शनिवार सुबह गांव के बाहर अटौला-अजराड़ा संपर्क मार्ग पर घटी।


पीड़ित का आरोप है कि गाँव के ही दबंग मुशव्वर, आमिर, जीशान पुत्रगण खुशनुद, अबुबकर पुत्र कलाम, कलाम पुत्र इलियास तथा अबुजर पुत्र सलाम ने घेरकर होमगार्ड के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा और पीड़ित की तहरीर पर आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी। पीड़ित होमगार्ड का कहना है कि गांव के बाहर उसका एक प्लाट है, जिसको लेकर दो दिन पहले होमगार्ड और आरोपियों के बीच कहासुनी हुई थी, हालांकि उस समय गांव के गणमान्य लोगों ने समझौता कर दिया था, जिसके बाद आरोनियों ने भुगत लेने की धमकी देते हुए मौके से चले गए थे। हालांकि उसी समय होमगार्ड ने आरोपियों से अपनी जान को खतरा बताते हुए थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी। इसके बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।


मुंडाली थाने के कार्यवाहक प्रभारी ओमपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here