नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम की एनसीसी
इकाई द्वारा 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के
कमांडिंग आफिसर कर्नल होपेंदर ठाकुर, प्राचार्य डा.
अंजू सिंह के संरक्षण, एनसीसी अधिकारी कैप्टन (प्रो.) लता
कुमार के नेतृत्व में महत्त्वपूर्ण अभियान स्वच्छता ही सेवा 2025 का आयोजन किया गया।
अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स ने हाथों की स्वच्छता पर कार्य किया और हाथ
धुलाई के तरीकों को सीखा। साथ ही हाथ धोने की आवश्यकता और जागरूकता पर बल दिया।
महाविद्यालय प्राचार्य ने सभी कैडेट्स को स्वच्छोत्सव में सक्रिय सहभागिता के लिए
प्रेरित किया और कहा कि हाथ की स्वच्छता हमारे स्वास्थ्य के लिए उतनी ही
महत्वपूर्ण है, जितना कि हम भोजन ले रहे हैं। यदि भोजन दूषित हाथों से हमारे
शरीर में जाता है तो वह भोजन हमारे शरीर को स्वस्थ करने की बजाय बीमार कर देगा, इसलिए हमें स्वच्छ हाथों का महत्व समझना चाहिए और सभी को इसके प्रति
जागरूक भी करना चाहिए। अभियान में 20 कैडेट्स ने प्रतिभागिता की।

No comments:
Post a Comment