-किशोर के भाई की सांप के काटने से हो चुकी है मृत्यु, परिवार अब खुश
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गाजियाबाद निवासी 14 वर्षीय किशोर को सांप ने काट लिया। घटना 22 सितंबर की सुबह 3:00 बजे हुई। परिजन तत्काल किशोर को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सालय डॉ. अरविंद कुमार (एमडी) और डॉ. विवेक के. ऋषि (एमडी) की टीम ने सिध्दांत का उपचार शुरू किया।
इमरजेंसी वार्ड में ही तुरंत एंटी-स्नेक वेनम और अन्य इंजेक्शन दिए गए। इसके बावजूद सिध्दांत की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, उसकी पलके नीचे गिरने लगी, सांस लेने में समस्या आने लगी और मरीज बेहोश होने लगा, तब उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। टैली आईसीयू टीम ने सिध्दांत की देखभाल की और दो दिनों तक वेंटिलेटर पर रखने के बाद उसकी स्थिति में सुधार होने लगा। धीरे-धीरे सिध्दांत ने अपनी सेहत हासिल करनी शुरू की और उसे वेंटिलेटर से हटा दिया गया।
इन डॉक्टरों ने किया इलाज
सिध्दांत के परिवार ने डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. विवेक के. ऋषि, डॉ. भैरव सिंह मीना, डॉ. आकाश वर्मा और डॉ. सामिक्षा, डॉ पूनम, डॉक्टर शिवम, नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर, सिस्टर ट्रेसर व सिस्टर रजनी व समस्त आईसीयू टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
उपचार न मिलने से हुई मृत्यु
परिवार ने कहा कि समय और उचित उपचार ने सिध्दांत की जान बचाई। बताया कि किशोर सिद्धांत के भाई को भी उसी सांप ने काट लिया था, परिजन मरीज को कई जगह इधर उधर दिखाते रहे, लेकिन दुर्भाग्य से उसे समय पर उचित उपचार नहीं मिला और उसकी मृत्यु हो गई।
No comments:
Post a Comment