नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित आईबीएस संस्थान में एमबीए तथा बीबीए पाठ्यक्रमों के नवागन्तुक छात्र-छात्राओं का ओरियंटेशन कार्यक्रम एवं नवरात्रों के उपलक्ष्य में यज्ञ तथा गरबा का मनमोहक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः संस्थान निदेशक प्रोफेसर अतवीर सिंह की अगुवाई में संपन्न हुए यज्ञ से हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के शिक्षक ओमपाल शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ संपन्न कराया। इसके पश्चात् ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें नवागंतुक छात्र-छात्राओं को विभाग तथा विश्वविद्यालय की सुविधाओं, परंपराओं एवं शिक्षा पद्धति के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। ओरिएंटेशन कार्यक्रम में अनुशासन समिति संयोजक डॉ. रवि प्रकाश, एमबीए कोऑर्डिनेटर डॉ. राहुल शर्मा, एमबीए हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन कोऑर्डिनेटर इंजीनियर मनी गर्ग, बीबीए कोऑर्डिनेटर डॉ. संजय सिंह एवं डॉ. रीना सिंह, बीबीए (एच.ए.) कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रिया सिंह ने छात्रों का स्वागत किया और उन्हें अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
No comments:
Post a Comment