Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 21, 2025

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और जीटीबी जीती, अजय ने लगाया शतक

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। रविवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर मैच खेले गए। इसमें जूनियर वर्ग में सुभान की गेंदबाजी की चेलते ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और जीटीबी में खेले गए सीनियर वर्ग के मैच में अजय की शतकीय पारी के चलते जीटीबी ने मैच जीता।


ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में खेले गए मैच में ऋषभ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीम 18 ओवर में 155 रन पर ऑल आउट हो गई। गेंदबाजी में ऋषभ की ओर से सुभान ने 5 विकेट प्राप्त किए। दूसरा मैच सीनियर वर्ग में जीटीबी में खेला गया। इसमें गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.5 ओवर में 230 रन बनाए। इसमें अजय ने 44 गेंद में 130 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने 4 छक्के लगाए। अभिजीत ने 40 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 185 रन ही बना सकी। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार को जूनियर वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।



No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here